चंदौसी(संभल)। धनतेरस पर बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। जिलेभर में 60 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। ऑटोमोबाइल और सराफा कारोबार में उछाल दिखाई दिया। जिलेभर में 30 से 35 करोड़ रुपये सराफा और 15 करोड़ से ज्यादा कारोबार ऑटोमोबाइल होने का अनुमान है। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और बर्तनों की भी खूब बिक्री हुई है। संभल सराफा कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार अच्छा रहा है।
संभल, चंदौसी, बहजोई, बबराला के सराफा बाजार में सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी की गाय, मछली और चांदी के बर्तनों की जमकर खरीदारी की गई। कई सराफा की दुकानों पर ज्वैलरी भी महिलाएं खरीदती दिखाई दीं। वहीं, दूसरी ओर ऑटो मोबाइल में बाइक की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है। जिलेभर में 1500 से ज्यादा बाइक की बिक्री होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कार खरीदने वाले भी इस धनतेरस पर पीछे दिखाई नहीं दिए। शनिवार को सुबह से देर रात तक बाजारों में भीड़ रही। चंदौसी सराफा एसोसिएशन के मंत्री विनय अग्रवाल ने बताया कि सोना चांदी पर महंगाई के बाद भी लोगों ने खूब खरीदारी की है। चंदौसी शहर में पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का शाम तक कारोबार होने का अनुमान है।
0000000
सजावटी सामान भी खूब बिके
धनतेरस के मौके पर लोगों ने सजावटी सामान भी खरीदा। शंकर कॉलेज चौराहे के पास स्थित दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। पुरानी तहसील रोड पर कई दुकानें लगी थीं, जिन पर लोगों ने झालर, कलेंडर और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीदारी की। मुख्य बाजार में भी सजावटी आइटमों की खरीदारी होती रही।
0000000
क्या बोले कारोबारी-
धनतेरस के मौके पर लोगों ने जरूरत के मुताबिक सामान खरीदा है। पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग 25 प्रतिशत कारोबार बढ़ा है। -आशु गर्ग सराफ, जेवर महल, संभल
0000000
चांदी के सिक्कों की मांग ज्यादा रही। होलमार्क वाले और पुराने सिक्के पसंद किए गए। लोगों ने उत्साह के साथ खरीदारी की। कारोबार संतोषजनक रहा। रूपेश सराफ,संभल।
0000000
कारोबार को लेकर जो उम्मीदें थीं, वह पूरी हुईं। लोग बर्तनों के अलावा अखंड ज्योत और पीतल का लोटा ज्यादा खरीद रहे हैं। कारोबार अच्छा है। उमंग गुप्ता, बर्तन कारोबारी, संभल।
0000000
धनतेरस पर पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार अच्छा रहा। बाजार में लोगों की भीड़ है। उत्साहपूर्वक जरूरत के बर्तन और अन्य सामान खरीदे हैं। अरविंद कुमार, बर्तन कारोबारी, संभल।
00000000000
सोना चांदी पर महंगाई की वजह बर्तनों की खरीदारी अच्छी हुई है। इस बार भी बाजार अच्छा गया है। करीब 50 लाख का बर्तन कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
राजुल अग्रवाल, बर्तन व्यापारी, चंदौसी।
000000000
सोना चांदी पर महंगाई का असर पड़ा। लेकिन लोगों ने त्योहार को लेकर परंपरा निभाते हुए खरीदारी की है। वहीं चांदी के जेवरात व लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की खरीदारी अधिक रही है।
हर्ष गोयल, सर्राफा व्यापारी, चंदौसी।
000000000000
धनतेरस पर बाजार रहे गुलजार
बहजोई। धनतेरस पर नगर व ग्रामीण अंचलों में बाजार गुलजार रहे। शनिवार को दोपहर से ही दुकानों पर बर्तनों, जेवरात व इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खरीदने के लिए भीड़ भाड़ शुरू हो गई। इसके बाद देर रात तक मुख्य बाजार में लोगों की चहल पहल रही। इस बीच लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
0000000000
पिछले वर्ष जिलेभर में 40 करोड़ का कारोबार होने का था अनुमान
पिछले वर्ष धनतेरस 29 अक्तूबर को था। इस दिन जिलेभर में करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया था। इस बार कारोबारियों के द्वारा ही बेहतर कारोबार होने की बात कही जा रही है। ऑटोमोबाइल से लेकर सराफा कारोबार अच्छा हुआ है। इससे सभी कारोबारी उत्साहित नजर आ रहे हैं।