फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कल्याणपुर स्थित त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल एवं कन्या गुरुकुल में शनिवार को 28वीं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि प्रेमराज सिंह त्यागी, सुधीर त्यागी, विजयवीर सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। बालिका वर्ग के 25 किलोग्राम में सुनीति व माधव प्रथम और श्रद्धा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 30 किलो भारवर्ग में सुनीति प्रथम व मुरादाबाद के दिव्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 40 किलो भार वर्ग में अमरोहा की शबाना ने प्रथम, जबकि पायल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 किलो भार वर्ग में अमरोहा की तनु ने प्रथम और अमरोहा की राधा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में 35 किलो भार वर्ग में ताल्हा ने प्रथम, अर्पित ने द्वितीय और हैप्पी यादव व सूफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 45 किलो भार वर्ग में अयान प्रथम और अलीगढ़ के हमजा द्वितीय स्थान पर रहे। 50 किलो भार वर्ग में अश्नैन प्रथम और अनु त्यागी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 57 किलो भारवर्ग में अर्श खान प्रथम और फैद दूसरे स्थान पर रहे। 61 किलो भार वर्ग में हरघून ने पहला और रॉबिन शर्मा ने द्वितीय स्थान पाया। इस दौरान भोले सिंह त्यागी, आरएसएस के विभाग कार्यवाह छत्रपाल जी, जिला प्रचारक संजीव, गगन, ओमप्रकाश, दीपक चौधरी, राहुल त्यागी, धर्मदेव सिंह भाटी, सौरव त्यागी, प्रवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें