बहजोई। लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में प्रशासन व पुलिस के सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डीएम मनीष बंसल ने कहा कि सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका है। निर्वाचन के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष अधिकार प्रदान किए जाते हैं। इन अधिकारों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें। इस बीच डीएम ने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ मतदान से पहले व बाद की सभी प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की। कहा कि सभी मजिस्ट्रेट
संयुक्त रूप से तीन दिन में बूथों का भ्रमण कर लें। मतदेय स्थल पर पेयजल, विद्युत, रैंप तथा पुरुष व महिला के शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त रहे। सभी बूथों पर बूथ का नाम, विधानसभा, मतदेय स्थल का नाम, एसडीएम, सीओ व बीएलओ के नाम स्पष्ट रूप से लिखे हों। साथ ही यहां निर्वाचन आयोग का लोगो भी स्पष्ट रूप से बना हो। वहीं डीएम ने सभी मजिस्ट्रेट के वाहनों में जीपीएस लगने को लेकर भी जानकारी दी। साथ ही सभी जोनल मजिस्ट्रेट को अधीनस्थ सेक्टर मजिस्ट्रेट से संपर्क बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन
एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि मतदान के दिन संयुक्त रूप से अपने सेक्टर में भ्रमण शील रहें। इस बात पर विशेष ध्यान दें कि किसी को मतदान में असुविधा तो नहीं हो रही है या फिर किसी को मतदान से रोका तो नहीं जा रहा है। अति संवेदनशील मतदेय स्थलों के ग्राम प्रधानों से संपर्क रखते हुए सी विजिल ऐप व वोटर हेल्पलाइन 1950 के विषय में भी लोगों को जाकर बताएं। सभी सेक्टर के पोलिंग स्टेशन का रूट प्लान तैयार कर लें। साथ पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने के लिए लगने वाले समय की भी जानकारी कर लें। किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर कार्रवाई तय है। एडीएम प्रदीप वर्मा ने सभी मजिस्ट्रेट से आदर्श आचार संहिता, नामांकन, मतदान व मतगणना से जुड़ीं जानकारियां साझा करते हुए सभी नियमों का पालन करने की बात कही। एडीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले को 142 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं एडीएम ने प्रत्येक सेक्टर से जुड़े मतदेय स्थलों के बावत भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेक्टर का नक्शा तैयार कर लें, जिससे कि सेक्टर से जुड़ी पूरी जानकारी रहे।
एडीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के मुताबिक मतदेय स्थलों पर एएमएफ की सुविधाओं को चेक कर लें। इसके अलावा एडीएम ने मॉक पोल, सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराए जाने वाले वाहन व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के बावत भी जानकारी दी। इस बीच एएसपी श्रीश्चंद्र व अनुकृति शर्मा समेत सभी एसडीएम व सीओ, सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य पुलिस अधिकारी रहे।
इनसेट
मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में भी शामिल रहें सभी मजिस्ट्रेट
बहजोई। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में भी प्रशासन व पुलिस के सभी मजिस्ट्रेट मौजूद रहें। सभी मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारी के कार्य व प्रारूप की जानकारी रखें।
इनसेट
नई रिजर्व पुलिस लाइन से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बहजोई। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर बहजोई-रजपुरा मार्ग स्थित नई रिजर्व पुुलिस लाइन परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। सभी मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र की पार्टियों व उनको ले जाने वाले वाहनों को प्रत्येक दशा में देख लें। सभी मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियों के समय से मतदेय स्थलों पर पहुंचने की पूरी जानकारी देंगे।
दो सौ मीटर के दायरे में न हो किसी भी राजनैतिक दल का बस्ता बहजोई। डीएम मनीष बंसल ने सभी मजिस्ट्रेट से बातचीत कर साफ कर दिया कि ध्यान रहे कि मतदेय स्थल से दो सौ मीटर के दायरे में किसी भी राजनैतिक दल का बस्ता न होने पाएक्ष्न ही कोई वाहन प्रवेश करने पाए।