फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धनारी की टीम ने छह विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। डीपी विद्यापीठ स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सैंजना और धनारी टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें धनारी के बल्लेबाजों ने धुआंधार पारी खेलते हुए सैंजना की टीम को छह विकेट से मैच हरा दिया। मैन ऑफ द मैच उज्ज्वल को मिला।
विज्ञापन



रविवार को सैंजना टीम के कप्तान लोकेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सैंजना की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज भगतपाल ने 21 व सोहित ने 15 रनों का योगदान दिया। धनारी के गेंदबाज उज्ज्वल ने तीन और अंकित गुप्ता ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनारी की टीम ने 7.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। इसमें बल्लेबाज अंकुर ने 35 और शिवम ने 29 व रिंकू ने 23 रनों को योगदान दिया। सैंजना के गेंदबाज भगतपाल और जीतेंद्र ने दो- दो विकेट लिए।
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में देव यादव और अन्नू शर्मा ने की। स्कोरिंग दानिश ने की। इस दौरान, निशांत गावर, दिनेश चंद्र, अनिल पुनिया, मदन गोपाल, गजेंद्र, दिनेश, विक्की, कुमरपाल, अर्जुन, पन्नालाल, कपिल, राजपाल, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें