फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांग की नीचे दबकर युवक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। थाना गुन्नौर क्षेत्र में मिट्टी की ढांग में दबकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन

थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव घोंसली निवासी बिजेंद्र (20) पुत्र मान सिंह शुक्रवार की दोपहर अपने भाई ओमप्रकाश व गांव के राजेश पुत्र धारी सिंह के साथ बैरपुर घोंसली लिंक मार्ग पर मिट्टी लेने गया था। राजेश और ओमप्रकाश ऊपर परात से मिट्टी ले रहे थे। जबकि बिजेंद्र ढांग खोदकर मिट्टी दे रहा था। इसी दौरान उसके ऊपर ढांग आ गिरी। उसका सिर ढांग में दब गया जबकि शरीर का शेष हिस्सा बाहर रहा। राजेश व ओमप्रकाश ने बिजेंद्र को निकालने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। तब उन्होंने शोर मचाना शुरु कर दिया। इससे खेतों पर काम कर रहे किसान व गांव से ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। परिजन उसे उपचार के लिए बबराला एक निजी चिकित्सक के लाए। जहां परीक्षण के बाद बिजेंद्र उर्फ सिंमू को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत से परिजनों मे कोहराम मचा गया। मृतक बिजेंद्र की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। लेकिन कोई संतान नहीं थी। पत्नी लाढ़ो और परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें