फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएफए बहजोई ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। यूपी फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ संभल के संयुक्त तत्वाधान में अस्मिता खेलो इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। हिंद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुख्य अतिथि सांसद जियाउर्रहमान बर्क रहे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला डीएफए बहजोई और संभल की महिला टीमों के बीच खेला गया। इसमें बहजोई ने संभल को हरा कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिये हुआ। बहजोई ने संभल को 3-2 से पराजित कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दोनों टीमों की बालिकाओं ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान डॉ. तनवीर अहमद, मुशीर खान तरीन, डॉ. इसरार, ममलुकुर रहमान बर्क, डॉ. प्रशांत, प्रोफेसर शफीक उर रहमान बरकाती मौजूद रहे। महिला टूर्नामेंट का आयोजन जिला सचिव सैयद शारिक, हुसैन फुरकान के नेतृत्व में किया गया। फुटबॉल संघ के कोच एम मशकूर साजिद ने महिलाओं के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें