फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 30 Jan 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
राजघाट गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु- संवाद
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने राजघाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाट पर गोताखोरों और पुलिस भी तैनाती रही। वहीं घाट पर लगे मेले में महिलाओं व बच्चों ने चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने भी गंगा घाट पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


राजघाट के गंगा घाटों पर मौनी अमावस्या पर बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर विधिविधान से पूजा अर्चना की और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर घाटों पर भी गोताखोर और पुलिस की तैनाती रही। श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग स्टैंड भी बनाया गया। गंगा घाट पर बच्चों ने खेल-खिलौने व चाट पकौड़ी का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने और दान देने का विशेष महत्व होता है। यदि इस दिन व्यक्ति पूर्ण रूप से मौन रहकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करता है, तो उससे स्वास्थ्य लाभ व ज्ञान की प्राप्ति होती है। जो लोग मानसिक रूप से परेशान रहते हैं, उनके लिए मौनी अमावस्या का गंगा स्नान विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें