फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साधु-संतों के साथ श्रद्धालुओं ने किया शिलादान

Sat, 09 Nov 2024 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के महोत्सव में दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य यज्ञ वेदी पर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, महामंडलेश्वर नवीनानंद जी, महामंडलेश्वर हरमनोजदास जी, महामंडलेश्वर कल्याण देव जी, प्रपन्नाचार्य अवधेशानंद जी ने शिलादान किया। अन्य 107 हवनकुंडों पर साधु संतों एवं श्रद्धालुओं ने शिलादान किया। शिलादान के बाद शिलाओं को शिला संग्रह स्थल पर एकत्रित कर दिया गया है। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंहल, कमलकांत तिवारी, मुनिदेव त्यागी, प्रभा चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आज यह रहेंगी प्रस्तुतियां
कल्कि महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को टेलीविजन कलाकारों द्वारा कुछ विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें श्रीराम सूर्य तिलक, गंगा अवतरण, द्रोपदी चीर हरण और महारास आदि की प्रस्तुति शामिल रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें