इसके अलावा धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को ठंडा पानी मिल सके। दस से अधिक गांवों में अंत्येष्टि स्थल बनेंगे। इसके अलावा कई विकास कार्य होंगे। जिस पर करीब 2.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
33.8 लाख रुपये से लगेंगे पानी के प्याऊ
- पवांसा ब्लॉक के कैली पतरासी, निबोरा, निरयावली, करछली, अंबावती, नारंगपुर, चाचू नागल, नागल खोखर, बिचपुरी, मुजफ्फपुर आदि गांव में 33.8 लाख रुपये की लागत से धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर पानी के ठंडे प्याऊ लगेंगे।
इन गांवों में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल
- पवांसा ब्लॉक के गांव मल्ला मुस्ताफादाबाद, कमालपुर खन्नुपुरा, अतरासी, किसौली, करीमपुर, रसूलपुर धतरा, सिसौना में अंत्येष्टि स्थल बनेंगे। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल पर 6.61 लाख रुपये खर्च होगा।
वर्जन
- पवांसा क्षेत्र के गांवों में इंटरलॉकिंग और नाले-नालियों के निर्माण कराए जाएंगे। ठंडे पानी के प्याऊ और अंत्येष्टि स्थल भी बनेंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही विकास कार्य शुरू होंगे। - ओमकार सिंह, बीडीओ, पवांसा