विजेता को पुरस्कार देते अतिथि।
- फोटो : विजेता को पुरस्कार देते अतिथि।
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव देवापुर में क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट बृहस्पतिवार को देवापुर और मऊ अस्सू के बीच खेला गया। देवापुर की टीम ने मऊ अस्सू को 39 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करने पर रिंकू को तीन ओवर में 11 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
देवापुर में मऊ अस्सू ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी देवापुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। टीम की ओर से रक्षपाल उर्फ गांगुली ने 13 गेंद पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन की पारी के खेली। महुआ शिव के गेंदबाज विशाल ने तीन ओवर में 31 रन देकर तीन बल्लेबाजों का आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ अस्सू की टीम दस ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर 39 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से जय सिंह ने 21 गेंद पर तीन चौके लगाए, इसके बावजूद टीम को जीत नहीं मिल सकी। देवापुर की टीम के गेंदबाज रिंकू ने तीन ओवर में 11 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा।
क्रिकेट प्रीमियर लीग कमेटी ने रिंकू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। कमेटी की व्यवस्थापक वेद प्रकाश ने रिंकू को मैन ऑफ द मैच की शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान ध्यान सिंह, बृजेश कुमार, नेत्रपाल, अनोज कुमार, राजेश कुमार, दुर्गेश, कुलदीप कुमार, मुनेश दिवाकर, रोहताश दिवाकर आदि मौजूद रहे।