कल्किनगरी संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा को लेकर पुलिस प्रशासन ने मुरादाबाद रोड पर फिरोजपुर, चंदौसी रोड पर नंदा फैक्ट्री के पास रूट डायवर्जन किया गया था लेकिन फिर भी शहर में जाम के हालात रहे। चंदौसी चौराहे पर जाम में वाहन फंसे रहे। मुश्किल से यह वाहन निकले और अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़े। वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक से चौबीस कोसीय परिक्रमा का शुभारंभ किया गया। परिक्रमा संभल-हसनपुर मार्ग, संभल-जोया मार्ग, संभल-मुरादाबाद मार्ग, संभल-चंदौसी मार्ग से होकर गुजरी। परिक्रमा में शामिल भक्तों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन ने रूट का डायवर्जन कर दिया था। डायवर्जन के बाद भी संभल में वाहनों का आवागमन रहा। जिसके चलते चंदौसी चौराहे से मोहल्ला हल्लू सराय तक जाम लगा रहा। सुबह दस बजने से लगना शुरू जाम शाम चार बजे तक रुक-रुक लगता रहा। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।