गांव चिमियावली में पिछले एक महीने से मलेरिया टाइफाइड व डेंगू बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। बुखार के चलते शनिवार की शाम बुखार से पीड़ित आकाश (18) पुत्र मोहन की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। जिसका उपचार एक निजी चिकित्सक द्वारा कराया जा रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार को जब आकाश की हालत बिगड़ी तो संभल के निजी चिकित्सक लेकर पहुंचे। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। निजी चिकित्सकों से ही उपचार कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले दिनों एक दिन के लिए शि विर लगाया गया था लेकिन बुखार का प्रकोप खत्म नहीं हुआ। मजबूरन लोग निजी चिकित्सकों से ही उपचार करा रहे हैं।