शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे संभल जनपद के कृषि उपनिदेशक हीरा सिंह जीना हल्द्वानी से चंदौसी आ रहे थे। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर थाना बनिया ठेर में गांव अकरौली के पास उनकी चलती गाड़ी का टायर पंचर हो गया। अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी एक बाइक रौंदते हुए सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार चंदौसी के मोहल्ला सुभाष रोड निवासी कौशल त्रिवेदी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कृषि उपनिदेशक हीरा सिंह जीना को मामूली चोट आई है।