फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद फायरिंग शुरू हो गई। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर विवाद कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे नखासा थाना क्षेत्र के गांव बराही में गांव के नजदीक स्थित एक प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एहसान पुत्र नन्हे कुछ लोगों को लेकर प्लॉट पर बाउंड्री करने के लिए पहुंचे। उनका कहना है कि यह जमीन खरीदी है। इसके रुपये भी दिए जा चुके हैं लेकिन अब दूसरा पक्ष प्लॉट नहीं दे रहा।
वहीं दूसरे पक्ष के जव्वार पुत्र कल्लन का कहना है कि उनके प्लॉट पर कब्जा किया जा रहा था। विरोध किया तो विवाद हो गया।
इस विवाद के दौरान एक युवक ने फायरिंग की। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। नखासा थाना इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह का कहना है कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें