फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनवाने की मांग पूरी न होने पर महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय बनवाने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। समस्या का शीघ्र समाधान होने पर 25 अगस्त से अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ के सभासद विमल चौधरी सामुदायिक शौचालय बनवाने समेत अन्य क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 27 जुलाई से नगर पालिका परिसर में महिलाओं के साथ अनशन पर बैठे थे जिसमें कैथल गेट में सामुदायिक शौचालय जर्जर होने की समस्या प्रमुख थी। सभासद द्वारा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से कई बार शौचालय के पुन: निर्माण कराने की मांग कई बार की जा चुकी थी। एक अगस्त को एसडीएम राजपाल सिंह ने अनशन स्थल पर पहुंच ईओ से शौचालय का टेंडर जारी कराने की बात कहते हुए अनशन तुड़वा दिया था। आरोप है कि टेंडर जारी होने के बाद अभी तक शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है जिससे महिलाओं को शौच के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र की महिलाएं सभासद के साथ तहसील पहुंचीं और अपनी मांग को लेकर तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। महिलाओं ने कहा कि अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 25 अगस्त से पुन: अनशन प्रारंभ कर देंगे। इस अवसर पर परमेश्वरी, शकुंतला, शशि, जयमाला, दयावती, सीमा, सूरज मुखी, मीनू, रजनी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें