फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा थाना क्षेत्र में किसान की करंट की चपेट में आने पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव भववाला निवासी रनवीर सिंह (45) पुत्र भूरे किसान हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर वह बाइक पर सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे जिस मार्ग से वह जा रहे थे। उस मार्ग पर हाईटेंशन लाइन टूटी पड़ी थी। जैसे ही वह बाइक से वहां गुजरे तो वह हाईटेंशन लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। अन्य लोगों ने देखा तो बिजली विभाग को फोन कर लाइन आपूर्ति बंद कराई। लाइन कब से टूटी पड़ी थी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पत्नी कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। अवर अभियंता गौतम कुमार निषाद ने बताया मामले की जानकरी नही हैं। सूचना मिलने जांच कराके संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया किसान की मौत की सूचना पर गांव पहुंच घटना की जांच पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें