फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी लेकर हाईवे पर पहुंचे किसान, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू असली ने बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बैलगाड़ी के साथ मार्च निकालकर विरोध जताया। लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आक्रोश जताया। उन्होंने महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता कस्बा बस स्टैंड धनारी पर राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में किसान अपनी बैलगाड़ियों के साथ एकत्र हुए। गांव भागनगर से हाईवे पर धनारी बस स्टैंड, फिर वापस भागनगर तक मार्च निकाला। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि कोविड -19 वैश्विक महामारी के इस दौर में जहां लोगों को जीवन यापन करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, ऐसे में लगातार डीजल, पैट्रोल, गैस के मूल्य में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
डीजल के रेट आसमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई ने किसानों के खेत में फसल उत्पादन में आने वाली लागत के मूल्य में बेतहाशा बढ़ोतरी की है। यदि सरकार इस बढ़ती महंगाई पर अंकुश नहीं लगाएगी, तो जल्द बढ़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें