संभल। शहर से सटे गांव नरियो सराय में रास्ते को बंद करके बजरी डालने के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रास्ता बंद होने से यातायात बाधित होता रहता है। आए दिन सड़क होते रहते हैं। हटाने को कहते हैं लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाता है। समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की गई है। इस दौरान इख्तियार अली, मोहम्मद ऊमर, तनवीर, इलियास, जाकिर हुसैन, इमरान, शहरोज आलम, आदिल, साजिद, कामिल आदि रहे।