फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना स्वीकृति के हो रही अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Sat, 20 May 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र के नगर में हाईवे के नजदीक अवैध रूप से बिना स्वीकृति के हो रही प्लॉटिंग पर शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। रास्ता व प्लॉटों की हदबंदी ध्वस्त की गई है। बबराला में आगरा-मुरादाबाद हाईवे के नजदीक प्लाटिंग के लेआउट बिना स्वीकृति के ही खेत में रास्ता बना कर प्लॉटों का लेआउट बना दिया। जिस पर विनियमित क्षेत्र कार्यालय से खेत स्वामी को प्लाटिंग के लेआउट की स्वीकृति कराने के लिए नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी होने के बाद भी खेत स्वामी ने अपने खेत में प्लॉटिंग करने के लिए लेआउट की स्वीकृति नहीं ली। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी ने बिना स्वीकृति के खेत में हो रही प्लॉटिंग को ध्वस्त करने का आदेश कर दिया। उप जिलाधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि गुन्नौर तहसील में महायोजना लागू है। बबराला भी इसी के अंतर्गत आता है। बिना लेआउट स्वीकृति कराए ही अवैध रूप से प्लॉटिंग कर ली गई थी। जिसको ध्वस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें