फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर बीते डेढ़ वर्ष से चल रहा सौंदर्यीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा अब तक पूरा नहीं किया गया। इससे नाराज होकर अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को स्टेशन अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कार्यदायी संस्था पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। साथ ही सौंदर्यीकरण के निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी नगर अध्यक्ष अनुज वाष्र्णेय के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार को सौंपा। जिसमें कहा है कि अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य को डेढ़ वर्ष से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी गति नहीं मिल पा रही। डेढ़ वर्ष में सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर एक के उच्चीकरण का ही कार्य पूरा हुआ है। जबकि लिफ्ट, प्लेटफॉर्म दो के उच्चीकरण, मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण आदि कार्य अधर में लटके हैं। उच्च अधिकारी भी निरीक्षण के नाम पर बस खानापूर्ति कर लौट जाते हैं।
व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि अगर पांच माह में रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा नहीं होता है, तो संगठन स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी, तुषार कुमार, इमरान, अन्ना खान, इरफान मंसूरी, मुजीव, शुभम अग्रवाल, राजा कुरैशी, अमन कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें