फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मक्का की खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाकियू असली अराजनैतिक ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा। इसमें मक्का की सरकारी खरीद के लिए मंडी समिति के अंदर क्रय केंद्र खोलने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा मक्का का एमएसपी 2090 रुपये तय किया है पर कोई क्रय केंद्र स्थापित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मक्का की खरीद 1600 रुपये क्विंटल की जा रही है। किसानों से 490 रुपये प्रति क्विंटल खुली लूट की जा रही है। संभल जिले में मक्का का क्षेत्रफल काफी बीघे में फैला है। इस कारण यहां उत्पादन भी अधिक होता है। किसानों को व्यापारियों की लूट से बचाने के लिए जनपद में शीघ्र ही मक्का के क्रय केंद्र स्थापित किए जाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव, चौधरी अर्जुन सिंह, रोहित सिंह, नवाब सिंह, मोहम्मद फईम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें