फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के लिए भी आयुष्मान कार्ड जारी कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजकर आयुष्मान भारत की तरह ही व्यापारियों के लिए आयुष्मान व्यापारी स्वास्थ्य कार्ड जारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मांग पत्र में कहा कि आयुष्मान योजना में गरीबों के कार्ड बनाए गए हैं तथा उन्हें उपचार में लाभ मिल रहा है। रजिस्टर्ड व्यापारियों के भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाएं। जिसमें व्यापारियों व उनके परिवार वालों को प्रदेश सरकार की ओर से दस लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा हो। क्योंकि व्यापारी हर मुश्किल वक्त में सरकार का सहयोग करता है। इसके अलावा कोरोना काल के वक्त सरकार जनता के हित के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मांग करता है आम जनता के लिए भी जिनके पास आधार कार्ड हो, उसका इलाज भी प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख तक का मुक्त होना चाहिए। इससे जनता में सरकार के प्रति विश्वास पैदा होगा। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, युवा प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, सुशील कुमार छोटू, अनुज वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, प्रभात कृष्णा, विकास मिश्रा, खालिद यामीन, सुभाष चंद्र पाल आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें