फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू की पंचायत में गूंजी सर्किल रेट बढ़ाने की मांग

Tue, 18 Aug 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। चितनपुर रोड के पास सोमवार को भाकियू अराजनैतिक की जिला स्तरीय पंचायत हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही सर्किल बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा कि जिले में शासन-प्रशासन की ओर से जानबूझ कर 2016 से सर्किल रेट नहीं बढ़ाया। चंदौसी तहसील में 16 से 24 लाख प्रति हेक्टेयर तक सर्किल रेट हैं। इस हिसाब से गंगा एक्सप्रेसवे व मध्य गंगा नहर के लिए अधिगृहीत जमीन का पांच से छह लाख रुपये प्रति बीघा ही मिल सकेगा। यही हाल संभल तहसील का है। अब जिला प्रशासन की ओर से तहसील की आधा दर्जन ग्राम पंचायत में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के नाम पर किसानों की भूमि जबरन औने पौने दामों पर अधिगृहीत कर उद्योगपतियों को ऊंचे दामों पर जमीन दी जा रही है। खिरनी व उसके आसपास के गांव के अधिकांश किसान भूमि हीन हो चुके हैं।
कहा कि संगठन ने तय किया है कि संभल तहसील कार्यालय पर सर्किल रेट में वृद्धि व बाजार भाव पर भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करने की जरूरत है। इसके चलते संगठन की ओर से एक सितंबर को तहसील संभल में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने गांव बेरनी निवासी लेखराज सिंह को ब्लाक बनिया खेड़ा का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया। अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलफाम सिंह ने तथा संचालन जिला महासचिव सत्यवीर सिंह ने किया। पंचायत में शिशुपाल सिंह समेत वीरेश यादव, किशनपाल राणा, भूरे सिंह, चरण सिंह, इंद्रपाल सिंह, अतर सिंह, अनुज वार्ष्णेय, विजय सिंह, दिनेश व इदरीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें