सरायतरीन (संभल)। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र एसोसिएशन ने ईपीएफ कटौती की लंबित धनराशि यूएएन खातों में जमा करने की मांग उठाई। साथ ही बीडीओ पवांसा रिजवान हुसैन को ज्ञापन सौंपा है।
सफाईकर्मियों ने ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2015-16 से 2023-24 तक का भुगतान किए जाने का आदेश नौ मई को शासन के द्वारा कर दिया गया, बावजूद इसके ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जमा करने की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वह रोजगार सेवकों पर शोषण कर रहे हैं। इसे लेकर रोजगार सेवकों में रोष है। जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मनोज शर्मा ने बताया कि शासन के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। सिर्फ अपनी मनमानी की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की गई है। इस दौरान विजेंद्र कुमार, पंजाबी सिंह, धर्मवीर सिंह, मुकेश कुमार, जयपाल सिंह, अशोक कुमार, चरन सिंह, भूप सिंह, ताराचंद, आरिफ हुसैन, प्रेम सिंह आदि रहे।