फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गांवों में जॉब कार्ड के आधार पर सफाई कर्मियों से का लेने की मांग

Tue, 03 Jun 2025 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ग्रामीण अंचलों में तैनात सफाईकर्मियों से जॉबकार्ड के आधार पर ही सफाई कार्य लिया जाए। यह बात उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरजपाल सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन

वह सोमवार को दोपहर मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर पार्क में संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों को पॉलिथीन व कूड़ा कलेक्शन कार्य से मुक्त रखा जाए। जिला प्रशासन समेत विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों में कार्य कर रहे सफाईकर्मियों की संबद्धता समाप्त की जाए। बीते 16 वर्ष से सेवा देने के बावजूद अभी तक सफाईकर्मियों को द्वितीय एसीपी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। द्वितीय एसीपी का लाभ दिलाया जाए। सफाईकर्मियों को सफाई से जुड़े उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाहरी व्यक्तियों की ओर से की जा रहीं झूठी शिकायतों की जांच कराई जाए। इस बीच सुभाष जैनवाल, रंजीत सिंह, गुरदीन व कौशल कुमार ने भी विचार रखे। इस बीच समस्याओं के निस्तारण के लिए डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में धर्मेंद्र कुमार, सुदेश, विजयपाल, ब्रह्मपाल, कंहैया, चिरंजीलाल, नवाब जान व रामबाबू आदि के नाम हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें