फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्मार्ट मीटर में न्यूनतम बैलेंस की सीमा स्पष्ट करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। कस्बे के मोहल्ला सराय सादक में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। शनिवार को लोगों ने सभासद कयामुद्दीन सैफी के साथ जेई को ज्ञापन सौंपकर इसमें बदलाव किए जाने की मांग उठाई। कयामुद्दीन सैफी ने बताया कि स्मार्ट मीटर में रिचार्ज कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर पर प्रतिदिन रुपये छह का अतिरिक्त चार्ज लिया जा रहा है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। आरोप लगाया कि जैसे ही उपभोक्ता का बैलेंस 113 रुपये से नीचे आता है तो तत्काल बिजली आपूर्ति काट दी जाती है। इस कारण लोगों को अचानक बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है, जिससे उनका दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
सभासद ने कहा कि इस समस्या को लेकर मोहल्ले में काफी आक्रोश है और लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कई परिवारों को रात के समय भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था में सुधार किया जाए।
विज्ञापन

न्यूनतम बैलेंस की सीमा को लेकर स्पष्ट एवं उपभोक्ता हितैषी नियम बनाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस दौरान यासीन, नईम खान, वहीद, राहुल कुमार, शाकिर, रशीद, मुबारिक, मंगल सिंह, युद्धवीर सिंह, राजवीर, पप्पू सैनी, मोहम्मद दीन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें