फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग और आगामी 21 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की तैयारियों पर चर्चा करना था। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि जो शिक्षक वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, उनसे अब टीईटी पास करने की शर्त लगाना न्यायसंगत नहीं है।बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक में शिक्षकों ने संगठन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवेश प्रताप सिंह को संगठन का अकाउंटेंट और पंकज शर्मा को ऑडिटर मनोनीत किया। कार्यक्रम को संशोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का टीईटी अनिवार्य को लेकर फैसला संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक 20 से 25 वर्षों से कार्यरत हैं, उन्हें अब टीईटी पास करने के लिए कहना अन्यायपूर्ण है। इस निर्णय के विरोध में देश भर के शिक्षक एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की विशाल महारैली आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से लाखों शिक्षक शामिल होंगे। इस रैली में भारत सरकार को ज्ञापन सौंपकर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की जाएगी। बताया कि संभल से भी जिला मंत्री लायक सिंह यादव के नेतृत्व में 25 बसों से शिक्षक दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री लाल सिंह यादव, संयुक्त मंत्री मुकेश गोयल, मोहम्मद रईस, अनिल शर्मा, मोहित गोयल, अतुल शंकर चौधरी, नीतू अग्रवाल, मोनिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें