फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आजाद अधिकार सेना के प्रदेश महासचिव खिजर गौस उर्फ गौस भैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नई तहसील कार्यालय पर सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार और अनियमित्ता को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विकास चंद्र को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार से पूरे देश के लोग पीड़ित और प्रताड़ित हैं लेकिन इस मामले में केंद्र सरकार की नीति ऐसी है जिसके कारण समस्याओं का समाधान होने की जगह हालात बिगड़ते जा रहे हें। लाभार्थियों को कम राशन दिया जा रहा है। राशन की कालाबाजारी, घटतौली और अपात्रों को राशन वितरण के मामले सामने आ रहे हैं। ज्ञापन में राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषी राशन दुकानदारों के खिलाफ पारदर्शी तरीके से कड़ी कार्रवाई की मांग की। भ्रष्टाचार रोकने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग और स्वतंत्र शिकायत निवारण तंत्र की भी मांग की गई। इस दौरान जरीफ मिर्जा, फैजान खान, डॉ. शाहनवाज चौहान, रागिब हुसैन, मनोज कुमार, आरिफ मसूदी, शानू खान, रऊफ किदवई आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें