संभल। कोरोना से लड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों ने एक करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि दी है। जबकि कोरोना से जंग के लिए शासन और स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर भी बजट का प्रावधान कर रहा है लेकिन अभी तक चिकित्सा से जुड़ी तमाम जरूरी सामग्री की आपूर्ति नहीं हुई है।
सीएमओ डा. अमिता सिंह ने बताया कि अब तक 92 लाख रुपये जनप्रतिनिधियों से मिल चुके हैं। चिकित्सा उपकरण, मास्क, सैनिटाइजर सा सामान की आपूर्ति के लिए आदेश जारी किए गए हैं। चार वेंटिलेटर भी मंगाए गए हैं। जल्दी ही इसकी आपूर्ति होने की उम्मीद हैं। इस बीच नगर विधायक नवाब इकबाल महमूद ने बताया कि उनकी पैरवी पर एमएलसी एसआरएस यादव ने दस लाख रुपये संभल जिले के लिए दिए हैं।
इसका पत्र मुख्य विकास अधिकारी को भेज दिया गया है। सीएमओ से जब इस पर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी सीडीओ के यहां से इसके बारे में जानकारी प्रतीक्षित है।