फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेलमंत्री से की क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नगर में रेलवे क्राॅसिंग संख्या 45 बी व 46 बी पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग करते हुए पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को ज्ञापन दिया। वहीं, बहजोई रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की भी मांग की गईं।
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचकर रेल मंत्री को दिए गए ज्ञापन में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बहजोई में संभल रोड पर बनी दोनों रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से लगने वाले जाम में स्कूल वाहनों समेत एंबुलेंस आदि फंसती हैं। इससे विद्यार्थियों व मरीजों को भी दिक्कत उठानी पड़ती है। इसके लिए दोनों रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शेड, फुट ओवरब्रिज, कैंटीन, प्रकाश व ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें