फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हिसार में गणेश वाल्मीकि के परिवार को न्याय दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनक्रांति के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के हिसार में गणेश वाल्मीकि के हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने समेत कई मांगें उठाईं।जनक्रांति के कार्यकर्ता मंगलवार को नई तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विकास चंद्र को सौंपा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हरियाणा के हिसार में गणेश वाल्मीकि अपने पड़ोस में एक जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां हिसार पुलिस ने आकर डीजे बंद करने की बहस में गणेश वाल्मीकि को मारपीट कर छत से फेंक दिया था। जिसमें गणेश की मौत हो गई। पूरे परिवार को बुरी तरह मारापीटा गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार पुलिस कर्मियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय से वंचित न रखा जाए और अपराधी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए। पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को हरियाणा सरकार द्वारा एक सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग भी की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत सिंह, आयुष भंडारी, अनुज राजौरी, सुमित विक्रम, आकाश, रोहित, देवेश वाल्मीकि, अनूप भंडारी, मुकुल वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें