बहजोई। मेला की जमीन पर वंदन योजना की धनराशि से सत्संग भवन का निर्माण किए जाने के विरोध में पालिका के खिलाफ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धरना 35 वें दिन भी जारी रहा।
मंगलवार को मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में धरने के दौरान हिमांशु कुमार का कहना था कि पालिका की ओर से मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में वंदन योजना की धनराशि से सौंदर्यीकरण के कार्य का टेंडर जारी किया गया था। बावजूद इसके पालिका ने मंदिर के बजाय योजना की धनराशि से मेला ट्रस्ट की जमीन पर सत्संग भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। यह गलत है। उनका कहना था कि जिला प्रशासन से शिकायत करने के बाद सत्संग भवन का निर्माण कार्य तो बंद है लेकिन जब योजना की धनराशि से मंदिर में कार्य नहीं कराया जा रहा, तो अब वंदन योजना के टेंडर को निरस्त किया जाए। इस बीच विजय कुमार, राजू शर्मा व राजेश कुमार आदि रहे। संवाद