संभल। संभल से गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को लेकर अधिवक्ता एवं समाजसेवी रविराज चाहल द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत दि सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन संभल ने प्रधानमंत्री को पत्र ईमेल किया। इसमें रेल लाइन विस्तारीकरण को धनराशि आवंटित किए जाने की मांग की।
दि सिविल कोर्ट बार के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि रेल लाइन की मांग जनहित की है। पिछले पांच दशक से लगातार मांग की जा रही है लेकिन आज तक पूरी नहीं हुई है। प्रियांशु जैन एडवोकेट ने कहा कि यहां देश के विभिन्न हिस्सों से साधु संतों का आना-जाना लगा रहता है। आवागमन की सही व्यवस्था न होने के कारण परेशानी होती है। इसलिए रेल लाइन विस्तारीकरण के लिए धनराशि आवंटित की जाए।
अमर सिंह सैनी एडवोकेट ने कहा कि रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग पूर्ण होने से संभल तेजी से विकास होगा। अरविंद सिंह एडवोकेट ने कहा कि हमारी यह मांग पूर्ण होने से संभल शहर के गरीब व निर्धन लोगों को सस्ता व सुलभ आवागमन मिलेगा। अधिवक्ता और समाजसेवी रविराज चाहल ने कहा कि संभल गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग पूरी होने तक जागरूकता अभियान जारी रहेगा।
इस दौरान सलमान आरिफ एडवोकेट, प्रवीण कुमार एडवोकेट, सुशील कुमार एडवोकेट, राजेश कुमार एडवोकेट आदि रहे।