फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: देवी-देवताओं के चित्र जलाने व धर्मांतरण कराने के आरोप में कार्रवाई की मांग, कमेटी करेगी जांच

Thu, 22 Sep 2022 11:18 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

नखासा थाने के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपाइयों ने भी इस पर रोष जताया है। धर्मांतरण के मामले को गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसानाल गांव में घर में घुसकर देवी-देवताओं के चित्र जलाने और उन पर थूकने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की गई है। इसकी जानकारी भाजपाइयों को हुई तो आक्रोश पनप गया। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को जानकारी दी गई।

विज्ञापन


धर्मांतरण कराने और देवी-देवताओं के अपमान की भी शिकायत की गई। पुलिस प्रशासन हरकत में आते ही जांच पड़ताल में जुट गया। जिलाधिकारी ने एक कमेटी गठित कराई है। इसका नेतृत्व उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह कर रहे हैं।

नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल में ईसाई धर्म के 40 से 45 परिवार निवास करते हैं। विलियम बचपन में ही ईसाई धर्म को अपना चुके हैं, जबकि सुनीता सनातन धर्म को मानती चली आ रही हैं। ईसाई धर्म की दो शिक्षिकाएं जो स्कूल में पढ़ातीं हैं, उनकी ओर से सुनीता पर भी ईसाई धर्म को अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। बहुत समय से दबाव बनाने का प्रयास है लेकिन सुनीता इनकी बात नहीं मान रही है।
विज्ञापन


सुनीता का आरोप है कि बुधवार की शाम दोनों शिक्षिकाएं घर आईं और उन्होंने घर में रखीं देवी-देवताओं के चित्र फाड़ दिए और थूकते हुए जला दिया। महिला के पति का भी यही कहना है कि शिक्षिकाओं ने देवी-देवताओं का अपमान किया है। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस गांव पहुंची। मामले की जांच की गई।

नखासा थाने के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपाइयों ने भी इस पर रोष जताया है। धर्मांतरण के मामले को गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें