फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिल्ली के आसिफ बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लाक क्षेत्र के गांव अतरासी में हरियाली तीज के मौके पर दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन सोमवार को ग्राम प्रधान सुनीता यादव के नेतृत्व में दंगल हुआ। इसमें दिल्ली के आसिफ जहांगीराबाद के रॉकी को हराकर दंगल के चैंपियन बने। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डीपी यादव और जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने विजेता पहलवान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों की 40 मुकाबले हुए। दिल्ली के आसिफ जहांगीराबाद के रॉकी को हराकर दंगल के चैंपियन बने। हापुड़ के तालिब को हराकर गांव अतरासी निवासी विश्वजीत इंडियन आर्मी विजेता रहे। बिजनौर के सलमान और संभल के अल्फाज के बीच बराबर का मुकाबला रहा। दंगल के समापन पर ग्रामीणों ने मेले में चाट पकौड़ी जलेबी का आनंद लिया। महिलाओं ने मीना बाजार में जमकर खरीदारी की जबकि बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पति हृदेश यादव, हरिओम यादव, प्रमोद यादव, अशोक यादव, जितेंद्र यादव, रामसेवक यादव, डाॅ. संतोष यादव, पवन यादव, संजीव यादव, भोला सिंह त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें