फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऑनलाइन ठगी के मामले में विदेशी नागरिक को लेकर चंदौसी पहुंची दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। नगर के एक व्यापारी से 12 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस आरोपी विदेशी पुरुष को लेकर न्यायालय पहुंची। यहां अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख पांच अगस्त नियत कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़ा बाजार के रहने वाले राकेश पुत्र चंद्रपाल के साथ वर्ष 2024 में 12 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में एक विदेशी महिला बारा सूसेन व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना में बारा सूसेन के अलावा इजोला पाल का नाम सामने आया। दोनों ही विदेशी नागरिक हैं। इजोला पाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। जबकि महिला मुरादाबाद जेल में बंद है।
इस केस की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार सिंह के न्यायालय में चल रही है। सोमवार को दिल्ली पुलिस विदेशी नागरिक इजोला पाल को न्यायालय लेकर आयी। यहां सावन के दूसरे सोमवार और एक अधिवक्ता के निधन को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। जिससे सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायालय ने सुनवाई के लिए पांच अगस्त की तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें