फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के हमले में घायल काले हिरन ने उपचार मिलने से पहले ही दम तोड़ा

विज्ञापन
संभल के पवांसा ब्लॉक के गांव सैमला में खूंखार कुत्तों के हमले में मारे गए हिरन को देखते पशु चिकित? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक के गांव सैमला में खूंखार कुत्तों ने काले हिरन पर हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हिरन को कुत्तों से किसी तरह बचाया और वन विभाग व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने पशु चिकित्सक को सूचना दी। पशु चिकित्सक के पहुंचने से पहले ही हिरन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर शव दफन कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को शाम साढ़े चार बजे करीब गांव सैमला के जंगल में खूंखार कुत्तों ने काले हिरन को घेरकर हमला कर दिया। इस हमले में हिरन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण हिरन को बचाने के लिए दौड़ पड़े। जब तक ग्रामीणों ने हिरन को बचाया तब तक हिरन को कुत्तों ने काफी घायल कर दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मी व पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाया। इससे पहले ही हिरन की मौत हो गई। पशु चिकित्सक डा. नीरज गौतम ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद हिरन का शव दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें