डीएम मनीष बंसल ने शनिवार को गांव अफजलपुर डरौली में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें कॉप कटिंग में धान में उत्पादकता कम मिली तथा धान की उपज बीमारियों से प्रभावित मिली। उन्होंने लेखपाल व कानूनगो को किसानों की फसलों का ठीक तरीके से सर्वे करने के निर्देश दिए।
चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांव अफजलपुर डरौली में शनिवार को धान की फसल की क्रॉप कटिंग की जा रही थी। इस दौरान डीएम मनीष बंसल स्वयं जायजा लेने पहुंच गए। किसानों से बात की। अपने सामने कॉप कटिंग कराई। जिस खेत में कॉप कटिंग कराई थी, उस खेत की उपज फंगस बीमारी से प्रभावित मिली। साथ ही उपज का उत्पादन भी कम था। किसानों ने बताय कि शुरू में बारिश की कमी से लागत बहुत बढ़ गई थी। बाद में बारिश ने भी नुकसान किया है। डीएम ने मौके पर ही लेखपाल व कानूनगो को निर्देश दिए कि किसानों की सफलों का सर्वे ठीक से करें। ताकि किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जा सके। उन्होंने तहसीलदार चंदौसी मोनालिसा जौहरी को स्वयं सर्वे पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार चंदौसी मोनालिसा जौहरी, लेखपाल, कानूनगो व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।