फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार से पीड़ित युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी/संभल। असमोली क्षेत्र के गांव ओबरी में बुखार से पीड़ित युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक पंद्रह दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजन उपचार के लिए कई अस्पतालों में पहुंचे। उपचार के दौरान ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन दिमागी बुखार होने की बात कह रहे हैं। शनिवार की देर रात गांव ओबरी निवासी साबिर हुसैन के बेटे शाकिर हुसैन 36 वर्ष की मौत हो गई। युवक को पंद्रह दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने प्राथमिक उपचार गांव के चिकित्सक से कराया। लेकिन फायदा न होने पर परिजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां एक के बाद एक तीन अस्पतालों में उपचार कराया लेकिन सभी ने दिमागी बुखार होने की बात कही और कहीं भी उपचार से लाभ नहीं हुआ।
शनिवार की देर रात युवक की मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि पंद्रह दिन पहले उनके बेटे केे बुखार आया था। गांव के चिकित्सक से उपचार कराया।
विज्ञापन

शुरूआत में वायरल बुखार बताया गया लेकिन उपचार से राहत नहीं मिली। मुरादाबाद के तीन निजी अस्पतालों में उपचार कराया लेकिन कहीं राहत नहीं मिली। चिकित्सकों ने दिमागी बुखार होने की जानकारी दी थी। शनिवार की रात को मौत हो गई। मृतक अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें