फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहटा जयसिंह की कोरोना वायरस आशंकित किशोरी की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। गांव बेहटा जयसिंह निवासी कोरोना आशंकित किशोरी की मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह एक दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के कारण बहजोई से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती की गई थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से कोरोना जांच के लिए किशोरी का सैंपल लेकर लखनऊ भेजा गया था। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस की मदद से किशोरी का शव लाने के लिए मुरादाबाद के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा जयसिंह निवासी एक किशोरी को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण 7 मई 2020 को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन की ओर से किशोरी का कोरोना जांच के लिए नमूना लेकर लखनऊ भेजा गया। इसके बाद अगले दिन 8 मई 2020 को दोपहर पौने बारह बजे करीब किशोरी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया।
अब पुलिस की मदद से स्वास्थ्य विभाग की टीम किशोरी का शव लाने के लिए मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई हैं। नोडल अधिकारी/ एसीएमओ डा. अजफर कमाल ने बताया कि अभी तक किशोरी की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह बात स्पष्ट हो सकेगा कि किशोरी कोरोना पॉजिटिव थी या नेगेटिव। वहीं चिकित्साधीक्षक डा. बीएल विराटिया ने बताया कि स्थानीय पुलिस को भी पूरे मामले को लेकर पत्र भेजा गया है। पुलिस की मदद से किशोरी का शव बहजोई लाए जाने के लिए टीम रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें