संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव करछली निवासी ओमशंकर के सात वर्षीय बेटे अंकुश की मंगलवार की सुबह हाइड्रोफोबिया से मौत हो गई। बालक को तीन महीने पहले कुत्ते ने नोच लिया था। परिजनों ने एंटी रैबीज वैक्सीन भी लगवाई थी।
पीड़ित पिता का कहना है कि जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई थी। उसके बाद हालत में पूरी तरह सुधार था। सोमवार को अचानक से बालक की हालत बिगड़ गई। इसके बाद निजी चिकित्सक को दिखाया तो उसने हाइड्रोफोबिया पीड़ित होने की जानकारी दी। मेरठ के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने में लापरवाही बरती गई है। तभी हाइड्रोफोबिया से पीड़ित उनका बेटा हो गया। संवाद