फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
death in road accident
विज्ञापन
गुन्नौर/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में गढ़िया गांव का एक किसान शुक्रवार को देर रात गुन्नौर से अपने घर लौट रहा था। टेपों से उतरकर हाईंवे पर चला, तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गढ़िया गांव निवासी ओमकार सिंह (35) पुत्र मलखान सिंह शुक्रवार को गुन्नौर आया था। यहां से रात्रि करीब पौने नौ बजे अपने गांव लौट रहा था। बताते हैं कि उसका गांव हाईवे से आधा किमी दूर है। टेपों हाईवे पर ही उतारता है।
यहीं पर ओमकार उतरा, लेकिन इसी समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी ओमवीर सिंह व कोतवाली पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि ओमकार को गुन्नौर राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि उसकी दुर्घटना कैसे हुई, यह किसी को जानकारी नहीं है, किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मारने की बात टेंपो चालक ही बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें