फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, तीन दबे, महिला की मौत

Mon, 14 Mar 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धनारी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तेज आंधी-बारिश के बीच एक मकान की छत ढहने से दो महिलाएं व एक मासूम दब गये। चीख पुकार मचने के बाद ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। जिसमें एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सूरपुर निवासी ओमपाल पुत्र चंद्रकेश की मां पानकौर (65) और बहन शकुंतला अपने पुत्र दीपांशु के साथ पुराने मकान में सो रही थीं। रात करीब 10.45 बजे तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। तेज हवा और बारिश से मकान की छत गिर गई।

नीचे सो रही पानकौर, शकुंतला मासूम दीपांशु दब गये। आवाज सुनकर परिजनों ने ग्रामीणों बुलाया। मलबे में दबी दो महिलाओं व मासूम को बाहर निकाला। वृद्धा पानकौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि शकुंतला व दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए बबराला भेज दिया। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार हरीशंकर यादव नायब तहसीलदार, लेखपाल जयवीर व कानूनगो मुन्नालाल मौके पर पहुंचा। घटना का जायजा लेने के बाद रिपोर्ट एसडीएम का सौंपी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें