फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जानलेवा हमला, फायरिंंग करने के सात आरोपी और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला में दो पक्षों में 31 जुलाई को हुई फायरिंग में आरोपी बनाए गए सात और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 11 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, अब गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 18 हो गई है, जबकि आठ आरोपी अभी भागे हुए हैं।
विज्ञापन

31 जुलाई की रात कर्बला के 72 शहीदों के शबीहे ताबूत का जुलूस निकालने की तैयारी के दौरान जुलूस के रास्ते की सफाई को लेकर प्रधान के पति हिदायत और प्रधानी का चुनाव हारे शकील हैदर के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। पुलिस ने इस मामले में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार त्यागी की तहरीर पर 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहम्मद तकी उर्फ छोटा डॉन, शौबी उर्फ मोहम्मद फुरकान, जोहर अली, शबी हैदर, नजीर, तनवीर, काले उर्फ बजमे को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें