रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
दो दिन से लापता गांव पस्तौरा के किसान का शव शुक्रवार को गांव के पास ही मिला। किसान का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमीन गिरवी रखने को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शुक्रवार को गांव पस्तौरा के सेवानिवृत्त शिक्षक दरियाव सिंह के खेत में ग्रामीणों को एक शव दिखा। मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। कद-काठी और कपड़े आदि से उसकी शिनाख्त गांव के ही 47 वर्षीय किसान रामवीर पुत्र गंगाराम के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह व एचसीपी रामनरेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। किसान की पत्नी कुसुम के मुताबिक रामवीर 29 जून 2016 की शाम से घर से लापता था। आसपास के गांवों व रिश्तेदारियों में पूछताछ की, मगर पता नहीं चला।
इधर, शुक्रवार को लोगों ने बताया कि, उसके पति का शव गांव के ही पास एक खेत में पड़ा है। उसका आरोप है कि, जमीन की गिरवी छुड़ाने को लेकर किसान रामवीर की हत्या की गई है। बताया कि करीब दो साल पहले उसके पति ने गांव के ही एक व्यक्ति के पास करीब दो लाख रुपये में जमीन गिरवी रखी थी। कुछ दिन पहले असल व सूद समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये चुका दिए, मगर गिरवी रखने वाला व्यक्ति मुकर गया।
अब उसकी हत्या कर दी गई। वहीं कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किसान की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।एसपी सभाराज यादव ने बताया कि, रामवीर का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित करके जांच को भेजा गया है। परिजनो की तहरीर के आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी।