फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: गुमथल मार्ग पर मिला युवक का शव, भाई ने हत्या की आशंका जताई

Wed, 17 Aug 2022 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

मृतक के भाई बब्बन ने घटना से थाना पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। बब्बन ने गांव के दो युवकों पर घर से ले जाकर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
युवक का मिला शव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनियाठेर में गुमथल मार्ग पर शनिवार की रात युवक घायल अवस्था में पड़ा था, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


बनियाठेर क्षेत्र की नरौली पुलिस चौकी के गांव मोहम्मदपुर काशी में शनिवार की रात की मोहम्मदपुर काशी व गुमथल के कच्चे मार्ग पर बाइक सवार युवक घायल अवस्था में पड़ा था। खेत की रखवानी करने जा रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर घायल युवक तस्लीम (23) पुत्र स्व. बन्ने निवासी मोहम्मदपुर काशी के परिजन मौके पर पहुंचे और निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई बब्बन ने घटना से थाना पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। बब्बन ने गांव के दो युवकों पर घर से ले जाकर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। घटना से मां तस्वीरन व पत्नी नाजरीन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें