फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: चार्जिंग में लगी ई-रिक्शा के पास मिला चालक का शव, तीन दोस्तों की भी हो चुकी संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 28 Dec 2023 11:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव गणेशपुर निवासी भजनलाल ई-रिक्शा चलाता था। उसने अपना वाहन चार्जिंग में लगाया था। पत्नी ने बताया कि पति की करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
संभल में ई रिक्शा चालक की मौत के विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गणेशपुर में चार्जिंग के लिए लगी ई-रिक्शा के पास चालक भजनलाल (40) का शव पड़ा मिला। परिजनाें ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है तथा करंट लगने से मौत होने की बात कही है। पंजाब से आ रहे मृतक के भाइयों के इंतजार में अभी अंतिम संस्कार नहीं किया है।

विज्ञापन


थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी भजनलाल ई-रिक्शा चलाता था। साथ ही कभी कभी गांव के ही भजन मंडली के साथ कीर्तन में जाता था। उसकी पत्नी राधा ने बताया कि वह बच्चाें के साथ कमरे में सो रही थी। उसके पति बरामदे में सो रहे थे। पास में ही ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए लगा रखा था।

वह सुबह उठी तो ई-रिक्शा के पास उनका शव पड़ा था। राधा ने बताया कि उसके पति की मौत करंट लगने से हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। मृतक के भाई पंजाब में मजदूरी करते हैं। उनके इंतजार में अभी अंतिम संस्कार नहीं किया है। मृतक भजनलाल के दो बेटी और एक बेटा है।

कीर्तन मंडली के तीन सदस्यों की हो चुकी है मौत

ग्रामीणों ने बताया कि भजनलाल की कीर्तन मंडली में चार सदस्य थे। इनमें से धीर सिंह ने गांव में ही करीब तीन माह पहले शीशम के पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। दो दिन पहले मंगलवार की शाम मंडली के सदस्य उदयवीर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

विज्ञापन


चंदौसी में निजी अस्पताल ले गए थे वहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी और बुधवार की रात भजनलाल की मौत हो गई। दोनों मौत के मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। कीर्तन मंडली का अब एक ही सदस्य बचा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें