फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बढ़ती ठंड के चलते परिषदीय विद्यालयों में अवकाश की मांग उठीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई।
विज्ञापन

ठंड के चलते विद्यालयों में अवकाश किए जाने को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रदीप वर्मा को सौंपते हुए जिला संयोजक विकास यादव समेत अन्य पदाधिकारियों का कहना था कि कोहरे व बढ़ती ठंड के चलते परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की जाए। ज्ञापन पर सह संयोजक सुभाष चंद्र समेत ब्लॉक मीडिया प्रभारी, हरप्रसाद पाल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष बिजनेश कुमार, प्रदीप कुमार, नसीम अहमद, ऊधम सिंह व विजय राठी के नाम हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रोत्रिय की ओर से भी डीएम को संबोधित ज्ञापन में बढ़ती ठंड के चलते परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें