फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पेड़ से लटका मिला युवती शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर के जंगल में पेड़ से 18 वर्षीय गोल्डी पुत्री हरप्रसाद का शव लटका मिला। सूूचना पर पहुंचे परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती के परिजनों ने अज्ञात के खि लाफ हत्या करने की तहरीर दी है। परिजनों ने बताया कि युवती अपनी 13 वर्षीय भतीजी गुलशन कुमारी के साथ खेत पर पशुओ का चारा काटने गईं थी। परिजनों ने बताया कि इसी दौरान दो युवक खेत पर आए और गोल्डी को गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगे। यह देखकर गुलशन कुमारी गांव की ओर भाग आई। उसने सूचना दी तो मौके पर पहुंचे। जहां शीशम के पेड़ पर चुनरी के सहारे युवती लटकी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें