कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरी मंजिल पर बने कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ 15 वर्षीय किशोर का शव मिला।
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की शाम को माता-पिता द्वारा किसी बात को लेकर डांट दिया गया था। देर रात में छत पर बने कमरे में सोने चला गया। और नीचे माता पिता सो रहे थे। रविवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज दी।
जब आवाज का कोई उत्तर नहीं मिला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो किशोर फंदे पर लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों ने आनन-फानन में किशोर को उतारा और पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।